19.3 C
Dehradun
Thursday, April 30, 2026


spot_img

मोदी मंत्रीमंडल में पूर्व सीएम तीरथ को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी |Postmanindia

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है मोदी सरकार में कैबिनेट का विस्तार होना है जिसमें एक नाम सबसे आगे चल रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को केंद्र सरकार में “राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार” की जिम्मेदारी मिलने जा रही है. तीरथ सिंह रावत को पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 10 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई थी लेकिन 114 दिन के कार्यालय के बाद उन्हें हटाकर युवा चेहरे पुष्कर सिंह धामी को यह जिम्मेदारी दी गई. सरल और सहज स्वभाव वाले पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को केंद्र में मंत्री पद दिए जाने के पीछे हाईकमान का खास मकसद है. इसकी बड़ी वजह है यह है कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत वर्तमान में गढ़वाल संसदीय सीट से सांसद हैं. तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद क्षेत्रीय समीकरण के अनुसार कुमाऊं और खास तौर पर कुमाऊं का तराई क्षेत्र ज्यादा मजबूत हुआ है जबकि गढ़वाल क्षेत्र में आने वाले 14 विधानसभाओं में से चमोली रुद्रप्रयाग से राज्य सरकार में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है.

इन सब बातों के बीच तीरथ सिंह रावत को अगर केंद्र में मंत्री बनाया जाता तो गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के लोगों में संतुष्टि नजर आएगी इसके साथ ही साल 2022 में भाजपा को चुनाव प्रचार में किसी तरीके की दिक्कत भी नहीं आएगी यही कारण है कि तीरथ सिंह रावत का मोदी मंत्रिमंडल में स्थान मिलना तय माना जा रहा है. वही भाजपा संगठन की दृष्टि से भी देखा जाए तो तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल में आने से कुछ और समीकरण भी संतुलित हो रहे हैं. तीरथ सिंह रावत को अगर केंद्र में मंत्री बनाया जाता है तो उनके समर्थक एक बार फिर से नई ऊर्जा के साथ मिशन 2022 की तैयारियों में जुट जाएंगे. भाजपा हाईकमान जातीय समीकरण और क्षेत्रीय तीरथ सिंह रावत से जुड़े कार्यकर्ताओं विनायकी आसानी से दूर कर सकेगी.

यह भी पढ़ें: सीएम धामी से PCS एशोसियेशन के पदाधिकारियों की मुलाकात, इन मसलों पर हुई चर्चा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी...

0
नई दिल्ली। जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 को 10 मार्च 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद, सुधार से संबंधित समझौता...

भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से 50ः बिजली का लक्ष्य पांच साल पहले हासिल कियारू...

0
नई दिल्ली। भारत ने पांच साल पहले ही गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 50 प्रतिशत बिजली प्राप्त करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। केंद्रीय...

ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी छात्रों के लिए 242 करोड़ रुपये से अधिक की राशि...

0
नई दिल्ली। सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग-ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-ईबीसी और गैर-अधिसूचित घुमंतू तथा अर्ध-घुमंतू जनजातियों-डीएनटी से आने वाले विद्यार्थियों के लिए...

सांसद ने सराहा विभागों का कार्य, बेहतर समन्वय से योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश

0
देहरादून। सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)...

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विविध क्षेत्रों में उपयोग पर आयोजित हुआ सार्थक विमर्श

0
देहरादून। तेलंगाना लोक भवन में “विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग” विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल...