23.9 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री धामी ने ADG अभिनव कुमार को दी बड़ी जिम्मेदारी |Postmanindia

उत्तराखंड पुलिस महकमे में सबसे तेज तर्रार और ईमानदार अफसर अभिनव कुमार को नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम में अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है. सचिवालय सूत्रों के अनुसार अभिनव कुमार को सचिव मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. अगले कुछ ही घंटों में एडीजी अभिनव कुमार के आदेश जारी कर दिए जाएंगे. अभिनव कुमार को इससे पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय, और मंत्रालयों में काम करने का अच्छा ख़ासा अनुभव है. जानकारी के अनुसार अभिनव कुमार के पास एडीजी प्रशासन के साथ ही सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी बरकरार रहेगी. सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भगवान के चतुर्थ तल पर आज मुख्यमंत्री कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया, उस दौरान भी अभिनव कुमार वहां मौजूद थे.

एडीजी अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस हैं. अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश बरेली के रहने वाले हैं. 1997 में उन्होंने उत्तराखंड कैडर को चुना था. अभिनव को साल 2011 में अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था, 2012 में वे मानव संसाधन मंत्रालय में बतौर निजी सचिव तैनात रहे, इसके बाद मोदी सरकार में वो कुछ समय तक गृह मंत्रालय में बतौर निजी सचिव तैनात रहे. इसके बाद लंबे समय तक आईपीएस अभिनव कुमार ITBP में बतौर IG से प्रतिनियुक्ति पर जम्मू कश्मीर में भी सेवाएं देते रहे. इस सब बातों से ये स्पष्ट है कि अभिनव के पास काम करने का अच्छा ख़ासा तजुर्बा रहा है. यही कारण है कि अपने ईमानदारी और बेबाक अंदाज के लिए पहचान रखने वाले आईपीएस अभिनव कुमार देहरादून में बतौर कप्तान मुख्य भूमिका बनाई थी. आईपीएस अभिनव कुमार बतौर एसएसपी हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री निशंक का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, उत्तराखंड से अजय भट्ट की एंट्री

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...