मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने नई दिल्ली भ्रमण के अवसर पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे. मुख्यमंत्री आज यानी 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करेंगे इसके बाद दोपहर 01 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से शिष्टाचार भेंट करेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 03 बजे गृह मंत्री अमित शाह से तथा सांय 05 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करेंगे. मुख्यमंत्री सांय 5 बजे केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय से तथा शाम 06 बजे केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह से भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी भेंटवार्ता प्रस्तावित है.
मुख्यमंत्री धामी आज दिल्ली में पीएम मोदी समेत कई हस्तियों से करेंगे मुलाकात |Postmanindia
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















