23.7 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

ठग बाबा को सीएम दफ़्तर ले जाने वाले की खैर नहीं, मामले में जाँच शुरू |Postmanindia

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक ठग बाबा को मिलाने वाले की शामत आने वाली है. हाल में ही ऋषिकेश में गिरफ्तार हुए तांत्रिक ठग अनिमेश को मुख्यमंत्री कार्यालय तक ले जाने वाले शख़्स को लेकर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं. सुरक्षा की दृष्टि से सबसे सेफ जोन बीजापुर गेस्ट हाउस तक पहुंचने और मुख्यमंत्री के हाथों अपनी पुस्तक का विमोचन कराना बाबा के साथ कुछ अधिकारियों पर भी इस मामले में कारवाई तय है. खासकर मामले में एक महिला आईपीएस की चर्चाएं तेजी से उड़ रही कि वह बाबा के बेहद करीब थी. ACS मुख्यमंत्री आनंद वर्द्धन का कहना है कि इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से गोपनीय जाँच बिठा दी गई है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऋषिकेश पुलिस ने कुछ दिन पहले महिला से नौ लाख रूपये के आभूषणों की ठगी के मामले में बहुरूपिया ठग तांत्रिक बाबा अनिमेश को गिरफ्तार किया था. पुलिस सूत्रों की मानें तो इस गुरु घंटाल तांत्रिक ने कई नेताओं अफसरों को अपने झांसे में ले रखाा था. इतना ही नहीं डोईवाला के नेचर विला जैसे वीवीआईपी महंगे इलाके में ये बहुरूपिया रहता था.

इस मामले में एक महिला आईपीएस का नाम भी तेजी के साथ इसके साथ जुड रहा है, जो कि लगातार इसके आसपास बीते कई दिनों तक दिखी है. सूत्र बताते है कि खुफिया एजेंसियाँ भी जानकारीयाँ जुटा रही है कि आखिर कैसे ये बीजापुर गेस्ट हाउस तक पंहुचा. इसमें किन किन लोगो की भूमिका थी. बीजापुर गेस्ट हाउस जैसे वीवीआईपी स्थल तक पंहुचने के पीछे की इस ठग की मंशा क्या रही होगी. अब जांच में इसका खुलासा होगा. इधर, मुख्यमंत्री कार्यालय के जांच के आदेश के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा है.

यह भी पढ़ें: देर रात स्वास्थ्य मंत्री ने किया कोरोनशन का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नापेंगे जिम्मेदार अधिकारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...