29.2 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

पुलिसकर्मीयों के ग्रेड पे से सम्बंधी बड़ी खबर, सरकार ने किया ये ऐलान |Postmanindia

उत्तराखंड पुलिस में जवानों के ग्रेड पे को लेकर जहां एक ओर आंदोलन उग्र हो रहा है वहीं अब सरकार ने पुलिसकर्मियों को सही फ़ैसला लिए जाने को लेकर भरोसा दिलाया है. सरकार शासकीय प्रवक्ता, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बयान जारी करते हुए पुलिस कर्मियों के हित में निर्णय लिए जाने के संकेत दिए हैं. कैबिनेट मंत्री ने साफ कहा कि सरकार इस मामले पर बेहद गंभीर है. उन्होंने ने जवानों से अपेक्षा की है कि पुलिस एक अनुशासित बल है इसलिए कोई भी ऐसा कार्य ना हो जो हमारे जवानों की मेहनत व निष्ठा को सवालों के घेरे में लाएं. उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबोध उनियाल को फोन करके बयान जारी करने को कहा है. इन सब बातों से यह सब खुद मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को लेकर खासे गंभीर हैं.

गौरतलब है कि आगामी रविवार को 25 जुलाई के दिन सुबह 10 बजे पुलिसकर्मियों के परिजन आंदोलन के क्रम में धरना देने परेड मैदान आ रहे हैं. इसके तमाम पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हैं हालांकि पुलिस मुख्यालय स्तर से लेकर शासन स्तर तक प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी तरीके से प्रयास करके पुलिसकर्मियों को प्रमोशन व ग्रेड पे के मामले पर निर्णय ले लिया जाए. लेकिन 25 जुलाई को प्रस्तावित इस कैंपेन के फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं वहीं मंत्रिमंडल की उप समिति के द्वारा भी बैठक की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना के मात्र 643 एक्टिव केस, आज 14 मरीज स्वस्थ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या

0
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...