27.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद हड़ताल ख़त्म, 6 महीने तक ऊर्जाकर्मी नहीं कर सकेंगे हड़ताल

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर ऊर्जा विभाग (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल) कर्मियों की हड़ताल के सम्बंध में कर्मचारी संगठनों से वार्ता की। कर्मचारी संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया। वार्ता के दौरान कही बिंदुओं पर सहमति बनी एवं अन्य बिंदुओं पर मंत्री ने समय मंगाकर जल्द ही समाधान करने निर्णय लिया। बैठक में उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश हित में हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।

मंत्री हरक सिंह ने कर्मचारियों को आश्वत किया कि उनकी जायज मांगों का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। एवं जो अन्य मांगे है, उनके समाधान के लिए शासन स्तर पर कमेटी बनाई गई है जिसकी रिपोर्ट मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। हरक सिंह द्वारा कर्मचारी संगठनों से इन मांगों के समाधान के लिए एक माह का समय देने का अनुरोध किया, जिस पर सभी कर्मचारी सहमत हुए एवं हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया। हरक सिंह द्वारा ने कहा सभी कर्मचारी परिवार के सदस्य की भांति है एवं इस प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उत्तराखंड विधुत अधिकारी कर्मचारी सयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक ने मोर्चे की सभी मांगो को स्वीकार करने के लिए हरक सिंह का आभार प्रकट किया एवं हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...