37.2 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड: ट्रक की टक्कर से कार सवार दो पत्रकार घायल

हल्द्वानी: शनिवार सुबह एक हादसा हो गया जिसमें ट्रक की टक्कर से कार सवार दो पत्रकार घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया है। जहां दोनों की स्थिति में सुधार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी अंकित शाह व दीपक अधिकारी अलग-अलग चैनल में पत्रकार हैं। दोनों किसी काम से देहरादून गए थे और शनिवार की सुबह वापस लौट रहे थे। हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौर में पहुंचते ही एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कार में टक्कर मार दी और इसके बाद ट्रक वाहन मौके पर ही पलट गया। ट्रक की जोरदार टक्कर से कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मुखानी पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में स्कूलों को लेकर SOP जारी, पहले 15 दिन सिर्फ 9 से 12वी के छात्र आएँगे

मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पत्रकारों को इलाज के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। जिसमें दीपक अधिकारी के सिर में गंभीर चोट लगी है। जिस से सिर में टांके लगाए गए हैं, जबकि साथ में मौजूद अंकित शाह के सीने व पेट में गुम चोट लगी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति में सुधार हो रहा है।

वही हल्द्वानी के लामाचौर में कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके पर ही पलट गया। वहीं स्थिति गंभीर होती देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की खोजबीन में लगी हुई है। ट्रक की टक्कर से कार में मौजूद सुरक्षा उपकरण ने मौके पर काम किया। बताया जा रहा है कि टक्कर लगते ही कार में लगा एअर बैग तुरंत खुल गया। जिससे दोनों कार सवारों को ज्यादा चोट नहीं आई। यदि एयर बैग नहीं खुलता तो गंभीर चोट की संभावना थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...

देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक

0
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...

हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं

0
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...