28.7 C
Dehradun
Monday, June 15, 2026


spot_img

सूचना विभाग में बड़ी तब्दीली, मेहनतशील अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 5 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है. महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग में निर्धारित चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात के.एस.चौहान की संयुक्त निदेशक, मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियॉ की उपनिदेशक, अर्चना की सहायक निदेशक के पद के अलावा एक और अधिकारी को पदोन्नति प्रदान की गई है. वर्तमान में केएस चौहान निदेशालय में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं इसके अलावा मनोज श्रीवास्तव विधानसभा में बतौर सूचना अधिकारी, रवि विजरनियाँ मुख्यमंत्री के सूचना अधिकारी जबकि अर्चना राजभवन में सूचना अधिकारी के तौर पर ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं. डीजी सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मेहनत से कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा सूचना अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, आशीष त्रिपाठी, एमपी कैल्खुरी के अलावा सुरेश भट्ट, प्रशांत रावत, विकास चौहान, रईस अहमद समेत तमाम कर्मचारियों ने शुभकामना प्रेषित की हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस के ऐतिहासिक विला...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस के नीस में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों पक्षों के...

वेव्स डॉक बाजार 19 देशों और 35 भाषाओं की 155 वैश्विक प्रविष्टियों में से...

0
देहरादून। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  (एमआईएफएफ), 2026 के दौरान होने वाले वेव्स डॉक बाजार के दूसरे संस्करण...

यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन

0
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि यूपीआई की पहल, यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री...

मोदी सरकार के 12 सालः वैश्विक संकटों के बीच खाद उत्पादन में भारत ने...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 सालों में देश के उर्वरक क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति आई है। रसायन...

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, ऑडियो-वीडियो वायरल करने के हैं आरोप

0
देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने उनकी गिरफ्तारी की...