27.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों शुरू हुई ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया

देहरादून: उत्तराखंड के महाविद्यालयों में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में गुरुवार से ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेरिट के आधार पर एडमिशन दिए जा रहे हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक पी के पाठक के मुताबिक सरकारी महाविद्यालयों में ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभिन्न महाविद्यालयों की ओर से इस संबंध में आवेदन मांगे गए हैं। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीपी ध्यानी ने कहा कि विवि से संबंध 114 निजी व सरकारी महाविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है।

कुलपति ने कहा कि अगस्त और सितंबर में यूजी प्रथम की तृतीय वर्ष की प्राण वार्षिक पद्धति के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। इसके बाद सितंबर में यूजी और पीजी के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं होंगी। राजकीय स्नातकोत्तर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल के मुताबिक महाविद्यालय में 5 से 21 अगस्त तक छात्र छात्राओं से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पंजीकरण के बाद मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...