24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

हिमाचल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मौत का आँकड़ा 13 पार, अभी भी कई लापता

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से बड़े हादसे की खबर मिली है। किन्नौर में बुधवार को एक भीषण लैंडस्लाइड में एक बस और कई अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं। जिस बस के हादसे का शिकार होने की खबर है, उसमें 40 से 45 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। बस के अलावा दो कार भी मलबे में दब गई हैं।बुधवार देर शाम तक घटना स्थल पर अंधेरा व फिर से भूस्खलन के खतरे को देखते हुए बचाव व सर्च अभियान रात करीब नौ बजे बंद कर दिया गया। बचाव दल को बाद में तीन शव और मिले। इन्हे मिलाकर 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 

बुधवार सुबह करीब 11:56 बजे भावानगर से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस (HP25A-3048), टिपर, दो कारों, सूमो और अखबार की गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं, जिसमें कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है जबकि 14 घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है। गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया है। अभी तक इस हादसे में बस ड्राइवर समेत दो कई को बचाया जा चुका है। ड्राइवर के मुताबिक, कुछ वाहन लैंडस्लाइड के कारण सतलुज नदी में गिर गए है।

घटना की जानकारी के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य पुलिस और होमगार्ड जवानों को घटना स्थल पर भेजा गया है। इसके अलावा राहत कार्यों के लिए विशेष टीमों को रवाना किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...