18.2 C
Dehradun
Thursday, April 30, 2026


spot_img

उत्तराखंड में यहां मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप

काशीपुर: उत्तराखंड से एक सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आई है। जसपुर में मां-बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। मां-बेटी के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जसपुर कोतवाली के ग्राम भोगपुर में बडियोवाला मार्ग पर मां बेटी की हत्या हुई है। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल के आसपास से पुलिस सुबूत जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार भोगपुर में आज सुबह बड़ियोवाला मार्ग के पास झाड़ियों में दो महिलाओं के शव मिले। दोनों शवों की पहचान जीतकौर और परमजीत कौर मां बेटी के रूप में हुई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अवैध निर्माण और अनियमित कॉलोनियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रेरा और प्राधिकरणों के...

0
देहरादून। राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार...

उत्तराखण्ड के यूएसडीएमए मॉडल से प्रभावित हुआ हिमाचल

0
देहरादून। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का दौरा कर...

वृद्धाश्रमों के विस्तार और आधुनिकीकरण पर सरकार का फोकसः सीएम

0
हल्द्वानी/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026...

जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में...

0
देहरादून। जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ...

स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक...

0
केदारनाथ: केदारनाथ धाम में उमड़ती तीर्थयात्रियों की भीड़ के बीच, नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में...