24.2 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

तो क्या उत्तराखंड में खुल सकते हैं पांचवीं तक के स्कूल…!

देहरादून: कोरोना महामारी को एक साल से लंबा वक्त गुजर गया है। इस महामारी में आम जन जीवन तो अस्त व्यस्त हो रखा है वही बच्चों के भविष्य में भी इसका असर पड़ रहा है। बच्चे दिन प्रतिदिन पढ़ाई को जैसे भूलते ही जा रहे हैं। वही उत्तराखंड में अगर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे निजी स्कूल संचालकों के विचारों से सहमत हो गए तो उत्तराखंड में पहली से पांचवीं तक के स्कूल जल्द खुल सकते हैं।

जी हां उत्तराखंड में मंगलवार को निजी स्कूल संचालकों की शिक्षा मंत्री संग अहम बैठक होनी है। इस बारे में प्रोग्रेसिव प्रिंसिपल स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप के अनुसार, यूपी में पांचवीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई भी पूरी तरह से बंद की जा रही है। इसलिए, अब उत्तराखंड में भी स्कूल खोलने का वक्त आ गया है। क्योंकि, ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है।

मां-बाप की मदद से वे पेपर करके अच्छे अंक तो ला रहे हैं, लेकिन ज्ञान नहीं ले पा रहे। स्कूल बाकी जगहों से ज्यादा सुरक्षित हैं। मंगलवार को मंत्री से वार्ता में हम स्कूल खोलने की पैरवी करेंगे। आपको बता दें कि कोरोना केसों में कमी के बाद उत्तराखंड सरकार ने नवीं से ऊपर तक के स्कूल 02 अगस्त से खोल दिए हैं। स्कूल खोलने को लेकर सरकार की ओर से कोविड गाइडलाइन भी जारी की गई थी। इंजीनियरिंग कॉलेज भी प्रदेश में खुल गए हैं। सूत्रों की मानें तो सरकार गाइडलाइन जारी कर स्कूल खोलने के मूड में है ताकि छात्रों का पढ़ाई में नुकसान न हो।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने योजना के...

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण-वी.बी जी राम जी गारंटी अधिनियम 2025 आज से पूरे देश में लागू हो गया है।...

सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एन.एच-148एई के लिए 6 लेन...

सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

0
नई दिल्ली। सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने...

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0
देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए...

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से...