16.9 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने ‘नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन’ को किया फ्लैग ऑफ

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से ‘नीरज चोपङा ग्लोरी क्रास कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने भी इसमें जाॅगिंग करते हुए प्रतिभाग किया। इसका आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया। 

मुख्यमंत्री ने हाॅकी खिलाङी मेजर ध्यानचंद का स्मरण करते हुए खेल दिवस की बधाई दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमेँ खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। आगे बढने के पूरे अवसर मिलें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैन शिप होनी चाहिये। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। परन्तु अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत करने से मंजिल मिलती है। अगर संकल्प लिया है तो दूसरे विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मन में उत्साह होना चाहिए। उत्साह है तो ऊर्जा है। 

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...

0
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...

‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...

0
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...

बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...

प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...

देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...