37.6 C
Dehradun
Tuesday, June 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार,शिक्षक समेत दो की मौत

टिहरी: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते हादसों की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला टिहरी जिले से सामने आया है। यहां बालगंगा तहसील के नागेश्वर सौड़-गोना मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम कार सवार चमियाला से सरकंडा गांव जा रहे थे। नागेश्वर सौड़ के बुगलीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार गहरी खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में प्राथमिक विद्यालय जसपुर घेरका में कार्यरत शिक्षक विजेंद्र सिंह कठैत (45) पुत्र जबर सिंह कठैत, ग्राम प्रहरी विशन सिंह पंवार (50) पुत्र श्रीराम सिंह दोनों निवासी सरकंडा गांव गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजस्व उप निरीक्षक विनोद रावत और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने घायलों को बड़ी मशक्कत से खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका ने रक्षा सहयोग में बढ़ाया हाथ, सेना की M777A2 तोपों के रखरखाव के...

0
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के रखरखाव के लिए 23 करोड़ डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। अमेरिकी...

अजीत डोभाल और वांग यी ने की मुलाकात, भारत-चीन संबंधों को स्थिर बनाने पर...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात की। इस बातचीत में...

अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में आग से 15 की मौत, सीएम योगी ने...

0
लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज इलाके में दोपहर एक भीषण आग की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर 16 से 18...

पीएम मोदी बोले-भारत अब केवल तेज अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि एक वैश्विक महाशक्ति

0
नई दिल्ली।  पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की एक विश्वसनीय और उभरती हुई महाशक्ति है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा...

कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को ’घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों प्रकरणों...