38.3 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड में एक सप्ताह और बढ़ा कोविड कर्फ़्यू, नई गाइडलाइन जारी

देहरादून: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते और आगे बढ़ाया गया है। आज सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया है। वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि सात सितंबर को सुबह छह बजे खत्म हो रही है। हालांकि, कर्फ्यू के दौरान सभी प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

बाजार सप्ताह में छह दिन खुल रहे हैं तो शापिंग माल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहाल आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुले हैं। शिक्षण व तकनीकी संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय, उद्योग आदि पूरी क्षमता के साथ खुले हैं, जबकि प्रदेश के भीतर आवागमन सुचारू है।

अन्य प्रदेशों से आने वाले उन व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिन्होंने आगमन से 15 दिन पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। जिनके पास कोविड वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं है, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्थिति भी नियंत्रण में है। बावजूद इसके मनोवैज्ञानिक दबाव बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार कोविड कर्फ्यू को फिलहाल जारी रखने के पक्ष में है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...