13.6 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

उत्तराखंड: जानिए कैसे अब बिना स्लॉट बुक कराए केंद्र में जाकर लगवाएं कोरोना वैक्सीन

देहरादून: कोरोना का कहर भले ही कम हो गया है लेकिन इसके संक्रमण का खतरा अभी भी जारी है। वहीं उत्तराखंड से अच्छी खबर ये है कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कोविन पार्टल पर स्लाट बुकिंग की बाध्यता अब खत्म कर दी गई है। कोई भी लाभार्थी किसी भी सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकता है।

जी हां कोरोना टीकाकरण को कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की जरूरत नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाकर आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर से टीका लगवाया जा सकता है। सीएमओ डा. मनोज उप्रेती ने सोमवार को चंदर नगर स्थित सीएमओ कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 94.24 फीसदी लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है। 14 लाख 27 हजार 997 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य है। जिनमें से 13 लाख 45 हजार 799 लोगों को वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है।

सीएमओ डा. उप्रेती ने बताया कि घर-घर टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक जिले में 2100 दिव्यांगजन को टीका लगाया गया है। यदि किसी दिव्यांगजन को टीका लगना है तो उसके लिए मोबाइल फोन नंबर 9368530756 पर वाट्सएप या मैसेज भेजा जा सकता है। विभाग की टीम उसे घर जाकर टीका लगाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विभागीय आपदा प्रबंधन योजना बनाने की डेडलाइन तय, सचिव विनोद कुमार सुमन ने 28...

0
देहरादून। सेंडाई  फ्रेमवर्क (2015-2030) के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य के...

राज्य की लाखों महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास को मिलेगी नई दिशा

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं...

कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...

0
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...

भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...

0
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...