13 C
Dehradun
Wednesday, February 11, 2026


spot_img

उपनल कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय, अगली कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

देहरादून: उत्तराखंड से उपनल कर्मियों से जुड़ी आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी में है. इसके अलावा बीते समय में हुए धरने प्रदर्शन के दौरान रुके हुए वेतन को भी राज्य सरकार जारी करेगी. 15 सितंबर को राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में यह प्रस्ताव आएगा. उपनल कर्मियों की मांग के परीक्षण के लिए बनाई गई मंत्रिमंडल समिति की रिपोर्ट भी कैबिनेट के सामने रखी जाएगी. यह उपसमिति कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में बनाई गई थी. सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी समिति में शामिल थे. इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी समिति में शामिल थे.

आपको बता दें कि राज्य की ओर हाई कोर्ट के नवंबर 2018 के एक आदेश को सुप्रीम कोर्ट में एक एसएलपी दाखिल की गई है. जिसमें राज्य सरकार को उपनल कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन देने, चरणबद्ध तरीके से उपनल कर्मचारियों को राजकीय सेवाओं में समायोजित करने व उपनल कर्मियों के वेतन से जीएसटी व सर्विस टैक्स न काटे जाने के निर्देश दिए गए हैं. उपनल कर्मियों की मांग है कि इन सभी मांगो को पूरा करते हुए राज्य सरकार इस पर जल्द फ़ैसला ले. जिसके बाद राज्य सरकार ने हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में समिति बनाई थी.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया-2026 का मसौदा तैयार, सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

0
नई दिल्ली। रक्षा विभाग ने 'रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2026' का मसौदा तैयार किया है, जो मंजूरी मिलने पर 2020 की प्रक्रिया की जगह लेगा।...

पैक्ड खाने पर चेतावनी लेबल लगाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- FSSAI इस पर...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एफएसएसएआई से पैक्ड खाद्य उत्पादों पर सामने चेतावनी लेबल लगाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने को कहा...

‘पूर्व अग्निवीरों के लिए बना विशेष प्रकोष्ठ’, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने लोकसभा में...

0
नई दिल्ली: सरकार ने लोकसभा को बताया कि गृह मंत्रालय ने सेवानिवृत्ति अग्निवीरों के लिए एक विशेष इकाई और प्रकोष्ठ की स्थापना की है।...

अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला होने तक सदन में नहीं आएंगे स्पीकर ओम बिरला, 9...

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फैसला लिया है कि वह तब तक सदन में नहीं आएंगे, जब तक उनके खिलाफ लाए गए...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारंगज में ग्राम निर्मल नगर एवं राजनगर को ग्राम सिसोना से जोड़ने हेतु...