26 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

देहरादून: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए युवक को हाथी ने उतारा मौत के घाट

देहरादून: देहरादून में बीती शाम रायपुर क्षेत्र स्थित मालदेवता के सिरौली में दोस्तो संग पिकनिक मनाने के गए तीन युवकों में से एक को हाथी ने जमीन पर पटक कर मार डाला। बता दें कि हाथी द्वारा पटकने के बाद युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान साबाज निवासी ओगलभट्टा क्लेमेनटाउन के रूप में हुई है।

मृतक के दोस्त हेमराज शर्मा ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि वो अपने दो दोस्तों के साथ घूमने सिरौली आया था। अचानक छह हाथियों का झुंड उनकी ओर आया। हाथियों को देख वह भागने लगे। दो साथी एक तरफ भागे जबकि शाबाज दूसरी तरफ भागा और झाडि़यों में छिप गया। हाथी ने उसे झाडि़यों से निकाला और जमीन पर पटक दिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई है। रेंजर पवन नेगी ने बताया कि युवक की मृत्यु हो गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...