24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड: उभरती हुई बॉक्सिंग खिलाड़ी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एमबीपीजी कालेज में एमए द्वितीय समेस्टर की छात्रा व बाक्सिंग खिलाड़ी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के नाचनी कपकोट निवासी 20 वर्षीय हेमलता दानू उर्फ हेमा दानू पुत्री कृपाल सिंह हल्द्वानी के छड़ायल में अपने मामा के यहां रहकर एमबीपीजी कालेज से पढ़ाई कर रही थी। । इसके अलावा वह बाक्सिंग की बेहतरीन खिलाड़ी भी थी। हेमा ने कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीते थे।

बताया जा रहा है कि विगत 10 सितंबर को हेमा ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जहां उसका मुकाबला उत्तराखंड पुलिस टीम से हुआ और उसे हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद हेमा घर आ गई। 11 सितंबर की देर शाम हेमा ने जहर गटक लिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। रविवार रात ढाई बजे करीब उसकी मौत हो गई काठगोदाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हेमा ने द्वितीय यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। बालिका वर्ग के 57 किग्रा भारवर्ग में हरियाणा की शिवानी ने तीन राउंड तक चले मुकाबले में पराजित किया। फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...