24.4 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे हैं। उन्होंने योग नगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के पश्चात रेल विकास निगम के अधिकारियों के साथ रेल परियोजना की कार्य प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश का निरीक्षण किया। पहली बार ऋषिकेश आगमन पर कार्यकर्त्‍ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री रेल विकास निगम के बाईपास मार्ग स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने रेल परियोजना को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल योजना का कार्य तेजी से चल रहा है।

आज तक अलग-अलग फेस में करीब 14 किलोमीटर से अधिक रेल टनल का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि परियोजना के सभी पैकेज पर काम जारी है। पैकेज-4 में सबसे लंबी रेल टनल बनाई जानी है, जिसके लिए टीवीएम तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निर्धारित समय पर काम पूरे करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री गुलर (दोगी) क्षेत्र में चल रहे परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...