21.9 C
Dehradun
Saturday, May 2, 2026


spot_img

उत्तराखंड: शवयात्रा में शामिल होने गए युवक की घाट में डूबने से मौत

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले से बड़ी खबर मिली है। यहां शवयात्रा में शामिल होने आए युवक की घाट में डूबने से मौत हो गयी। एसडीआरएफ पोस्ट पिथौरागढ़ में प्रभारी SI राजेश जोशी को डीसीआर पिथौरागढ़ ने बताया कि लोहाघाट क्षेत्र में घाट चौकी के निकट एक युवक नदी में बह गया।

सूचना मिलते ही SI राजेश जोशी के हमराह टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पहुंची व सर्चिंग आरम्भ की गई। रात में बढ़ते अंधेरे व नदी के तेज बहाव के कारण सर्च एवं रेस्क्यू आपरेशन को रोकना पड़ा। इसके बाद शुक्रवार को सुबह सर्चिंग के दौरान SDRF टीम पिथौरागढ़ के द्वारा घाट बोतडी में नदी के मध्य फसे मृतक व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

टीम प्रभारी द्वारा बताया गया कि मृतक का नाम- सोबन सिंह पुत्र दीवान सिंह, उम्र -51 ,पता -पोस्ट सिमलखेत, तहसील – पाटी चंपावत है जो कि अपने चचेरे भाई के शवयात्रा में बौतड़ी घाट आये थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राज्यपाल ने एलबीएस एकेडमी में 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य...

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी

0
देहरादून: शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1252 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान...

डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं...

0
अल्मोड़ा/देहरादून। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्वामित्व योजना से वित्तीय पूंजी बने गांवों के घर, मिला 1679 करोड़ का कर्ज

0
नई दिल्ली। गांवों में आबादी क्षेत्र का भू-अभिलेख न होने के कारण गांवों के घर विवादों का कारण तो बनते थे, लेकिन वित्तीय दृष्टिकोण...