24.5 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


spot_img

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर DIG ने दिए ये निर्देश

देहरादून: चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू हो रही है। यात्रा को लेकर पुलिस भी तैयार है। यात्रा तैयारियों को लेकर DIG गढ़वाल निरू गर्ग ने समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को चारधाम यात्रा के लिए तय नियमों का हर हाल में पालन करने के निर्देश दिए हैं।

रेंज के समस्त SP/SSP को निर्देशित किया कि कोविड संक्रमण के दृष्टिगत चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को बिना RTPCR निगेटिव रिपोर्ट, देवस्थानम बोर्ड में पंजीकरण के बिना यात्रा पर न जाने दिया जाये।

चारधाम यात्रा को लेकर शासन/ मा0 उच्च न्यायालय द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर कड़ाई से अनुपालन कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

यात्रा हेतु निर्धारित संख्या से अधिक यात्रियों को चार-धाम यात्रा के लिए अनुमन्य न किया जाये।

रेंज के जनपदों में चैंकिंग हेतु चैक पोस्ट बनाये जायें।

चार-धाम यात्रा शुरु होने के दृष्टिगत यात्रा रुट/चैक पोस्टों पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर चार-धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को बिना RTPCR/ देवस्थानम बोर्ड में पंजीकरण के बिना न जाने दिया जाय।

यात्रा के आरम्भ में ही हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला आदि स्थानों पर FLEX और PA System के जरिये व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय जिससे श्रद्धालुओं द्वारा गाइडलाइन के अनुरूप ही यात्रा प्रारंभ की जाय।

टिहरी में भद्रकाली,तपोवन सुवाखोली, कैम्पटी, जनपद पौड़ी में कोटद्वार, श्रीनगर में संघन चैकिंग करायी जाय
चार-धाम यात्रा रुट पर मौसम सम्बन्धी /सड़क अवरुद्ध होने के सम्बन्ध में कोई भी सूचना को अविलम्ब सोशल मीडिया के माध्याम व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री में CO बड़कोट,गंगोत्री में CO उत्तरकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ में CO गुप्तकाशी एवं जनपद चमोली के बद्रीनाथ धाम में CO चमोली नोडल अधिकारी नियुक्त रहेंगें जो जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों के सम्पर्क में रहेंगें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता और संघर्ष के कारण, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार...

जंग का आर्थिक प्रहार: कच्चे तेल में आग, बाजार धड़ाम व सोना-चांदी में उथल-पुथल;...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी लड़ाई के कारण कच्चे तेल में आग लग गई है। रुपया 92.33 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर चला...

राजस्थान में मिट्टी ढहने से 7 श्रमिकों की मौत, भिवाड़ी में कापड़ीवास मोड़ के...

0
अलवर/ भिवाड़ी: भिवाड़ी के जिला अस्पताल में एंबुलेंस से एक साथ 7 शव पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा...

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश में एक बहुमंजिला भवन को सील कर...

कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का...

0
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के घाटों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मेलाधिकारी...