30.2 C
Dehradun
Thursday, September 10, 2026


spot_img

चारधाम यात्रा के लिए देवस्थानम बोर्ड ने जारी की SoP, ऐसे करें यात्रा का रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर शासन के निर्देश के बाद चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने एसओपी जारी कर दी है। बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने एसओपी जारी करते हुए बताया कि शासन द्वारा जारी एसओपी में कई महत्त्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है जिसका पूर्ण अनुपालन किया जायेगा. कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए श्री बदरीनाथ‌ धाम में प्रतिदिन 1000, शरी केदारनाथ में 800, श्री गंगोत्री में 600 और श्री यमुनोत्री धाम हेतु 400 श्रृद्धालु दर्शन‌ हेतु पहुंच सकेंगे. कोरोना बचाव मानको, सामाजिक दूरी, मास्क, सेनिटाईज तथा थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य किया गया है.

प्रत्येक तीर्थयात्री को 72 घंटे पहले की कोरोना RTPCR निगेटिव रिपोर्ट अथवा कोरोना वैक्सीनेशन के दोनों टीके लगे होने का सर्टिफिकेट जरूरी होगा. जो राज्य #COVID19 की दृष्टि से संवेदनशील हैं वहां के तीर्थयात्रियों को 72 घंटे के अंतराल की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी. तीर्थयात्रियों को यात्रा ई -पास हेतु www.devasthanam.uk.gov.in पर अपनी आईडी प्रुफ एवं कोविड निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।बच्चों, बीमार बुजुर्गों को यात्रा की अनुमति नहीं हैं। सोशल डिसटेंड के साथ एक बार में तीन श्रद्धालु ही मंदिर में जा सकेंगे‌. मंदिर में मूर्तियों को छूना, किसी तरह लेपन, घंटियों को स्पर्श करना की मनाही रहेगी.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...