25.8 C
Dehradun
Wednesday, July 1, 2026


spot_img

मधुग्राम योजना से घुलेगी पहाड़ों में मजबूत आजीविका की मीठास

देहरादून: उत्तराखण्ड में शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने मौनपालन को स्वरोजगार से जोड़ते हुए एक दिलचस्प योजना शुरू की है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से संचालित होने वाली यह योजना बेरोजगार युवाओं को वरदान साबित हो सकती है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने सभी 13 जिलों में एक–एक ‘मधुग्राम’ विकसित करने का निर्णय लिया है। मधुग्राम में उत्पादित शहद 100 प्रतिशत जैविक होगा।

युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अभियान शुरू किया है। एक ओर सरकारी विभागों में रिक्त सभी 24 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि लगभग 1.25 लाख बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। स्वरोजगार शुरू करवाने के लिए हर जिले में स्वरोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें उनके आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। खास बात यह है कि स्वरोजगार की जो योजनाएं युवाओं के लिए शुरू की गई हैं, उनमें रिस्क फैक्टर लगभग शून्य है। ऐसी ही एक योजना है ‘मधुग्राम’ योजना।

ऐसे काम करेगी योजना

मधु ग्राम योजना के तहत मौनपालकों को 40 प्रतिशत राज्य सरकार और शेष 40 प्रतिशत बाग़वानी मिशन के तहत केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी। कुल मिलाकर आवेदक को महज 20 प्रतिशत अंशदान देना होगा और 80 प्रतिशत सब्सिडी उसे सरकार द्वारा दी जाएगी। उद्यान विभाग प्रत्येक मधु ग्राम को 500 बॉक्स और मधुमक्खी देगा। जिनमें लगभग 20 किलों प्रति बॉक्स उत्पादन की दर से प्रत्येक मधुग्राम में 10 हज़ार किलोग्राम का लक्ष्य रखा गया है। एक मौन बॉक्स में औसतन 20 किलो शहद उत्पादन हो सकता है।

इन न्याय पंचायतों का हुआ चयन

सचिव उद्यान आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मधु ग्राम योजना के लिए नैनीताल में ज्योली, ज्योलीकोट, उधम सिंह नगर में बिग्राबाग, अल्मोडा में असगोली, बागेश्वर में फरसाली पल्ली, पिथौरागढ में देहात न्याय पंचायत का चयन किया गया है। इसके अलावा चम्पावत में सिप्टी, उत्तरकाशी में नाकुरी, टिहरी में बनाली, पौड़ी में चमराडा, चमोली में कल्याणी, रुद्रप्रयाग में उंचाढ़ूँगी, हरिद्वार में मकदूमपुर और देहरादून में थानों न्याय पंचायत का मधुग्राम योजना के लिए चयन किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एसआईआर में मतदाता सूची के परिवेक्षण का कार्य करेंगे मंडलायुक्त

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ एवं गढ़वाल के मंडल आयुक्तों (रोल ऑब्जर्वर) के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष...

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से की बातचीत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से बातचीत की। चर्चा दो प्रमुख विषयों पर...

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान, तीर्थ यात्रियों के ठहरने के...

0
नई दिल्ली।  वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ 55 हजार तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए व्यापक...

VB-G RAM G अधिनियम, कल से पूरे ग्रामीण भारत में होगा लागू

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम-जी अधिनियम, 2025 कल से पूरे ग्रामीण भारत में लागू हो...