22.1 C
Dehradun
Friday, May 1, 2026


spot_img

उत्तराखंड में यहां स्कूल में विवाद, कक्षा नौ के छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

गदरपुर: स्कूल में छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद स्टूल में गिरने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। छात्र की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, साथ ही हादसे का पता लगाने के लिए पुलिस स्कूल मेें लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर रही है।

ग्राम मजरा शीला निवासी विवेक सिंह (14) पुत्र राम सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। मंगलवार सुबह विवेक आठ बजे स्कूल पहुंचा। सुबह 11:15 बजे जब पांचवां पीरियड खत्म हुआ तो शिक्षिका अंजलि क्लास रूम से बाहर निकली। वह कुछ दूर ही पहुंची थी कि क्लास से शोरगुल होने पर वापस पहुंच गई। जहां पर विवेक गिरा पड़ा था। शिक्षिका ने इसकी सूचना स्टाफ को दी। सूचना पर स्कूल स्टाफ ने घायल छात्र को टुकटुक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। विवेक की मौत के बाद लोगों ने सूचना उसके स्वजनों और पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी, एसआई हरविंदर सिंह एवं स्वजन तथा ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मृतक छात्र के पिता राम सिंह अशोका लीलैंड में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें इसकी सूचना दी गई तो वह भी अस्पताल पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि स्कूल द्वारा घटना की जानकारी दी गई थी। घटना के बाद सीसीटीवी की फुटेज की जांच और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक एवं एक अन्य छात्र में विवाद की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि मृतक छात्र विवेक सिंह एवं इसी क्लास के एक अन्य छात्र का कॉपी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बड़ा कि दूसरे छात्र ने विवेक को धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1252 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान...

डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं...

0
अल्मोड़ा/देहरादून। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्वामित्व योजना से वित्तीय पूंजी बने गांवों के घर, मिला 1679 करोड़ का कर्ज

0
नई दिल्ली। गांवों में आबादी क्षेत्र का भू-अभिलेख न होने के कारण गांवों के घर विवादों का कारण तो बनते थे, लेकिन वित्तीय दृष्टिकोण...

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग...

‘2029 तक 50000 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगा डिफेंस एक्सपोर्ट’, बोले रक्षा सचिव...

0
नई दिल्ली। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को भरोसा जताया कि भारत 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात के लक्ष्य...