20.9 C
Dehradun
Thursday, April 30, 2026


spot_img

उत्तराखंड : कार में तस्करी कर ला रहा था शराब, पुलिस ने 26 पेटी अंग्रेजी शराब सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार

देहरादून: कोतवाली पुलिस ने आल्टो कार में शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उसके एक अन्य सहयोगी धनपाल के घर से पुलिस में 14 पेटी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इससे पहले ही धनपाल घर से फरार हो गया। आरोपित को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस टीम ने अभियान चलाया है। श्यामपुर फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोका गया तो कार चालक ने वाहन को खदरी रोड की तरफ भगा दिया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर चालक ने कार को रोक दी और चालक कार से उतर कर खेत की ओर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमित गोस्वामी उर्फ सोनू पुत्र केवल कृष्ण गोस्वामी निवासी आदिति बिहार खदरी रोड श्यामपुर ऋषिकेश बताया। उसके वाहन से 12 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह यह शराब बलजीत फार्म श्यामपुर ऋषिकेश निवासी धनपाल नामक व्यक्ति के घर ले जा रहा था। आरोपित की निशानदेही पर धनपाल के घर पर छापा मारा गया। धनपाल घर से फरार हो गया। उसके घर से 14 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। फरार आरोपित धनपाल की तलाश की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विविध क्षेत्रों में उपयोग पर आयोजित हुआ सार्थक विमर्श

0
देहरादून। तेलंगाना लोक भवन में “विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग” विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल...

जैव विविधता संरक्षण में स्थानीय समुदायों की भूमिका महत्वपूर्णः ओम बिरला

0
देहरादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैनीताल में सतत विकास एवं पारिस्थितिक संतुलन सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों-सरकारी संस्थानों, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय...

कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय: CM

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड वन विकास निगम स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 16 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 05.08.2025 को यमुना नदी का जल स्तर में आंशिक अवरोध होने से ग्राम कुन्शाला मध्ये स्थान स्यानाचट्टी...

सर्वाेच्च न्यायालय ने आरटीई के तहत अनिवार्य दाखिले को बरकरार रखा

0
नई दिल्ली। सर्वाेच्च न्यायालय ने शिक्षा का अधिकार कानून के अंतर्गत, विद्यार्थियों के अनिवार्य दाखिले को राष्ट्रीय मिशन बताते हुए बरकरार रखा है। न्यायालय...