21.1 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

कॉमेडियन कपिल शर्मा की शिकायत पर दिलीप छाबड़िया का बेटा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मुंबई पुलिस ने शनिवार को कॉमेडियन कपिल शर्मा की शिकायत के आधार पर दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के बेटे बोनिटो छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने इस मामले में बोनिटो को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद छापड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि कपिल शर्मा ने पिछले साल मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिलीप छाबड़िया और अन्य ने उनसे 5.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत में कपिल शर्मा ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने मार्च से मई 2017 के बीच छाबड़िया को वैनिटी बस डिजाइन करने के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया था। मगर 2019 तक कोई प्रगति नहीं होने के कारण कपिल शर्मा ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) का दरवाजा खटखटाया था।

हालांकि, पिछले साल छाबड़िया ने कपिल शर्मा को वैनिटी बस के पार्किंग शुल्क के रूप में 1.20 करोड़ रुपये का बिल भेजा था। इसके बाद शर्मा ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान बोनिटो छाबड़िया की भूमिका सामने आई थी। इसलिए उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...

0
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...

भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...

0
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...

रूसी तेल खरीदेगा भारत?: विदेश सचिव बोले- कच्चा तेल खरीद के जितने अधिक विकल्प...

0
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कच्चे तेल की खरीद में विविधता को ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा...

मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी...