32 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

दुखद खबर: आतंकी मुठभेड़ में टिहरी निवासी सूबेदार अजय रौतेला शहीद

टिहरी: देवभूमि का एक और लाल जम्मू के पुंछ में शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार टिहरी के रामपुर खाड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। बता दें कि पुंछ में आतंकी मुठभेड़ लगातार चल रही है। बीते दिनों गढ़वाल के दो जवान और शहीद हुए थे जिनके पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचने वाले हैं।

सूबेदार अजय रौतेला टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर ब्लाक के रामपुर खाड़ी गांव के मूल निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में देहरादून क्लेमनटाउन में निवासरत है। चूंकि आतंकी मुठभेड़ अभी चल रही है इसलिए उनका पार्थिव शरीर नहीं निकाला जा सका है। बताया जा रहा है कि शहीद जवान के तीन बेटे और पत्नी हैं।

आपको बता दें कि नाढ़खास में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में 17 गढ़वाल राइफल के दो जवान टिहरी गढ़वाल के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...