26 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

CM धामी ने उत्तराखंड जन विकास समिति के ‘‘ पहल 2021’’ अधिवेशन का किया शुभारम्भ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखण्ड जन विकास समिति  के ‘‘पहल 2021’’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जन विकास समिति द्वारा राज्य में अनेक पहल की जा रही है, यह सराहनीय प्रयास है। समितियों एवं संस्थाओं के माध्यम से अनेक कार्य किये जा सकते हैं। समिति द्वारा समूह में कार्य करने वाले अनेक लोगों को अपने साथ जोड़ा है, यह एक अच्छा प्रयास है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सबके विकास से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है। कोविड के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अनेक लोगों को कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न क्षत्रों में प्रभावित होने वाले लोगों को राज्य सरकार द्वारा राहत पैकेज दिये गये हैं। स्वास्थ्य, पर्यटन एवं परिवहन और स्वयं सहायता समूहों के लिए आर्थिक पैकेज दिये गये हैं। कोरोना काल में फ्रन्टलाईन वर्कर को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस दिशा में राज्य सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान मिली है। केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में मदद मिल रही है। सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ी है। 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...