24.6 C
Dehradun
Thursday, August 13, 2026


spot_img

संजीवनी संस्था की सराहनीय पहल, स्थानीय उत्पादों को ब्रांड बनाने की मुहिम

देहरादून: शुक्रवार को ओल्ड मसूरी रोड स्थित सीएसआई में द उत्तराखंड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर लाभकारी संस्था संजीवनी ने दो दिवसीय संजीवनी दिवाली फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। फेस्ट के दौरान उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल आदि लगाये गये हैं। कहा गया कि स्थानीय उत्पादों को ब्रांड बनाकर पहिचान दिलाई जाए।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा डॉ. हरलीन कौर सन्धु ने बताया कि संजीवनी द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य प्रदेश के कारीगरों, हस्त शिल्पियों, कलाकारों व लघु उद्यमियों को पिछले कुछ समय से कोविड-19 से हुई आर्थिक हानि से उबरने के लिये उनके उत्पादों हेतु मंच प्रदान करना है। मेले से प्राप्त आय का उपयोग प्रदेश में सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिये किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमारे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और उत्तराखण्ड के विभिन्न थीम पर आधारित उत्पादों को सही प्लेटफार्म मिलने से राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर हमारे स्थानीय उत्पादों को अलग पहचान मिलेगी। महिला एवं बालिका विकास को समर्पित संजीवनी संस्था कोरोना काल से प्रभावित ग्रामीण दस्तकारी, हस्तशिल्प, आयुर्वेदिक उत्पाद एवं अन्य ग्रामोत्पादों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ज्ञातव्य है कि उत्तराखण्ड सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स वाइफ्स एसोशिएशन एक स्वयं सेवी संस्था है। यह संस्था महिलाओं तथा बालिकाओं के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 20 सालों से प्रयासरत है। इस अवसर पर संस्था की सदस्य रश्मि वर्द्धन, अंशु पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार...

लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया। इस विधेयक का उद्देश्य...

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा...

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र आतंकवाद-विरोधी दस्ते –एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करके 9 करोड़ रुपये से अधिक...

राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने...