31.6 C
Dehradun
Saturday, May 2, 2026


spot_img

सीएम धामी ने दी नौगांव को सौगात, किया मंडी का शिलान्यास

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले स्थित नौगांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नौगांव कृषि उपज बाजार समिति (मंडी) समेत 64 करोड़ 71 लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा 6 करोड़ 90 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, काश्तकारों के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। बागवानी कृषि उत्पादक क्षेत्र में प्रदेश के किसानों को मजबूत किया जा रहा है। सरकार की तरफ से आधुनिक तकनीक के जरिए उन्हें दक्ष करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार दीपावली से पहले प्रदेश की आंगनवाड़ी बहनों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास की योजनाएं चला रही है। राज्य सरकार ने हाल में ही वात्सल्य योजना लागू की है जिससे कोविड-19 बीमारियों से जिन बच्चों के मां पिता निधन हुआ है उन्हें सरकार सहयोग देगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए सतर्कता और सहयोग के भाव लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में पहुंच रहे हैं, वहाँ प्रधानमंत्री 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड को लेकर विशेष लगाव है, यही कारण है कि आने वाले कुछ सालों में जब उत्तराखण्ड 25 साल का होगा तब देश में उत्तराखण्ड नए आयाम छुएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के निर्देश

0
देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया...

भूमि फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के...

0
देहरादून। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की उच्चस्तरीय बैठक...

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और...

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू

0
नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयासः महाराज

0
देहरादून। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए...