22.2 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


spot_img

हरिद्वार कुंभ कोरोना जांच घोटाले के मुख्य आरोपी दंपती गिरफ्तार

हरिद्वार:  कुंभ मेले के दौरान हुए कोरोना टेस्ट घोटाले मामले में आखिरकार फरार चल रहे दोनों आरोपियों शरत पंत और मल्लिका पंत को एसआइटी की एक टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

बता दें कोरोना काल में संपन्न हुए कुंभ 2021 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी। हरिद्वार की सीमाओं पर और कुंभ क्षेत्र में जगह-जगह कोरोना टेस्टिंग के लिए मेला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंतजाम किए गए थे। कुंभ में टेस्टिंग का ठेका लेने वाली मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज दिल्ली ने बड़े पैमाने पर फर्जी टेस्ट कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया।null

कोरोना जांच के नाम पर लोगों के नंबर फर्जी ढंग से डाटा में एड कर दिए गए थे। लोगों से संपर्क करने पता चला कि ई लोग ऐसे थे, जो कुंभ में कभी आए ही नहीं थे। जबकि कई लोग ऐसे थे, जिनकी जाचं ही नहीं की गई और उनकी रिपोर्ट मनमाने ढंग से पॉजिटिव या निगेटिव बता दी गई थी।  यह मामला लगातार सुर्खियों में रहा था।null

जून के महीने में कोतवाली हरिद्वार में इस मामले में केस भी दर्ज करवाया गया था। मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी के पार्टनर दोनों पति-पत्नी को की एसआईटी को काफी समय से तलाश थी। दोनों ने पहले हाईकोर्ट में गिरफ्तार पर रोक की अर्जी दी थी। आरोपी दम्पत्ति कई महीनों से फरार चल रहे थे। आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम दोनों को हरिद्वार लेकर पहुंच रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नौ साल में जजों के खिलाफ मिलीं 8600 से ज्यादा शिकायतें, संसद में सरकार...

0
नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश के दफ्तर को 2016 से अब तक जजों के खिलाफ 8,600 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। कानून मंत्री...

नगालैंड के चुमौकेदिमा में हिंसक झड़प, 26 लोग घायल; भूमि विवाद के बाद फूंके...

0
दिमापुर: नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुई झड़प में 26 लोग घायल हो गए हैं। जबकि इस दौरान...

बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने नियुक्त किए विशेष पर्यवेक्षक

0
नई दिल्ली: भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन की समीक्षा...

पुलिस विभाग में 20 अधिकारियों के तबादले, देहरादून व कुछ अन्य जिलों के कप्तान...

0
देहरादूनः सरकार ने पुलिस विभाग में 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं। देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय...

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक

0
देहरादून। सचिवालय सभागार में सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य एवं केंद्र...