29.6 C
Dehradun
Friday, June 19, 2026


spot_img

देहरादून: एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ा सरफिरा युवक, हाईटेंशन तार को पकड़ा, देखे वीडियो

देहरादून : देहरादून में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरा आशिक ट्रेन पर चढ गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवा ट्रेन के सामने पटरी पर आत्महत्या करने के लिए लेटा था। इस दौरान किसी व्यक्ति ट्रेन से उतरने के लिए चेन खींची थी।

ट्रेन रुकते ही ट्रैक पर लेटे सरफिरे युवक ने इंजन की छत पर चढ़कर बिजली की तार पकड़ ली। यह घटना देहरादून के हर्रावाला मियांवाल रेलवे ट्रैक की है। मंगलवार रात हावड़ा से देहरादून आ रही हावड़ा एक्सप्रेस के इंजन की छत पर चढ़कर बिजली के तार (ओएचई) को पकड़कर एक युवक ने जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है। तार छूने के कारण युवक 30 प्रतिशत झुलस गया है।

रात करीब पौने नौ बजे हावड़ा से देहरादून आ रही हावड़ा एक्सप्रेस को हर्रावाला रेलवे स्टेशन क्रास करने के बाद मियांवाला के नजदीक किसी ने चेन खींच दी, जिसके बाद ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई। इस दौरान लोको पायलट को पटरी पर एक युवक लेटा नजर आया। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया और युवक के पटरी पर लेटे होने की सूचना अधिकारियों को दी। ट्रेन को रुका देख युवक दौड़कर ट्रेन के इंजन की छत पर चढ़ गया और ओएचई को छू लिया। हाईटेंशन के करंट ने युवक को इंजन की छत पर पटक दिया।

आरपीएफ ने ओएचई सप्लाई रुकवाकर स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को इंजन से उताकर कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद ट्रेन को देहरादून रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। हर्रावाला चौकी इंचार्ज धनंजय सिंह ने बताया कि युवक करंट लगने से 30 फीसद झुलस गया है। अस्पताल में भर्ती युवक फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। युवक नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस व रेलवे की टीम युवक की पहचान के लिए अस्पताल गई है।


spot_img

Related Articles

Latest Articles

तेल शोधन संयंत्र पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि सभी तेल शोधन संयंत्र पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ उच्च क्षमता पर काम कर रहे...

21 जून को कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार 21 जून को कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले कल कोलकाता...

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री ने की नीट-यूजी पुन: परीक्षा की तैयारियों से जुड़ी उच्‍च स्‍तरीय...

0
नई दिल्ली। केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने रविवार को होने वाली नीट-यूजी पुन: परीक्षा की तैयारियों के आकलन के लिए उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा...

वीवाटेक-2026 सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नवाचार और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज वीवाटेक-2026 सम्‍मेलन में भारत को नवाचार और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बताया।...

बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में राज्य संपत्ति विभाग ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह...