19.1 C
Dehradun
Wednesday, April 15, 2026


spot_img

धामी सरकार ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, पूरी जानकारी यहां..

देहरादून:धामी सरकार एक्शन मोड में काम कर रही है। अब सरकार ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आदेश भी जारी किया गया है।

आपको बता दें कि मानसून सीजन समाप्त होने के बाद सरकार ने प्रदेशभर में 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक चरणबद्ध रूप से सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया था। शासन की ओर से इस काम के लिए तीन सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, लेकिन इस बीच प्रदेश में 17, 18 और 19 अक्तूबर को हुई भारी बारिश के बाद इस अभियान पर ब्रेक लग गया। आपदा की आड़ में उन जिलों में भी संतोषजनक कार्य नहीं हो पाया, जहां आपदा का असर नहीं था। शासन ने अब इसका संज्ञान लिया है।

शासन की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारियों को कड़ा पत्र जारी करते हुए एक सप्ताह में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि कई जिलों में देखने में आया है कि मानसून अवधि समाप्त होने और मौसम अनुकूल होने के बाद भी विशेष अभियान के तहत कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। कई जिलों में विशेषकर शहरी सड़कों, मुख्य मार्गों में अब भी बड़े पैमाने पर गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। जिससे आम लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। अब शासन की ओर से इस संबंध में युद्धस्तर पर कार्य शुरू कराए जाने को कहा गया है।

प्रमुख सचिव, लोनिवि आरके सुधांशु का कहना है कि राज्यभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जिलाधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता पर भी निगरानी रखने को कहा गया है। इस कहीं किसी कार्य में कहीं कोई लापरवाही या किसी तरह की कमी की शिकायत सामने आती है तो इसके लिए भी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही सप्ताहभर के बाद रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

प्रमुख अभियंता लोनिवि प्रमोद कुमार का कहना है कि विशेष अभियान के तहत सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। गत माह आपदा के चलते इस कार्य में व्यवधान आया, लेकिन अब पुन: युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया जा रहा है। सप्ताहभर के भीतर सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, NSA अजीत डोभाल ने...

0
अहमदाबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी जनता की इच्छाशक्ति होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा...

निर्वाचन अधिकारी के ‘फिल्मी’ पोस्ट पर मचा बवाल, टीएमसी ने EC से की कार्रवाई...

0
कोलकाता: कोलकाता दक्षिण के चुनाव अधिकारी ने अपने एक्स पोस्ट में बॉलीवुड गाने और 'बर्नोल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। अब इसके खिलाफ तृणमूल...

आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति

0
नई दिल्ली। आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सुरक्षा की तेजी से बदलती...

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...

0
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...

बिना इनर लाइन परमिट के आदि कैलाश पहुंचे पर्यटक, प्रशासन ने दिए जांच के...

0
पिथौरागढ़। कुछ पर्यटक बिना इनर लाइन परमिट के प्रसिद्ध आदि कैलाश पहुंच गए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। धारचूला...