24.2 C
Dehradun
Thursday, April 30, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री धामी का हरदा पर वार, बोले हमने बार त्योहार की छुट्टी की और कांग्रेस ने शुक्रवार की

देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव नजदीक आते आते राजनीति गरमाने लगी है। कभी कांग्रेस बीजेपी पर तो कभी बीजेपी कांग्रेस पर निशाना साध रही है। वही पिछले दिनों मुख्यमंत्री धामी ने इगास लोक पर्व पर छुट्टी घोषित की है। जिसपर विपक्ष राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है।

हरीश रावत ने सरकार पर निशाना साधा कि सरकार ने रविवार की छुट्टी घोषित कर दी हालांकि सरकार ने पलटवार करते हुए सोमवार की छुट्टी घोषित की। वही मुख्यमंत्री धामी ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने ‘इगास’ की छुट्टी की हरदा ने ‘शुक्रवार’ की छुट्टी की।

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड की पहली निर्वाचित सरकार (एनडी तिवारी सरकार) ने सिंधियों के सबसे लोकप्रिय त्यौहार ‘चेटी चंड’ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। उस वक्त सरकार के इस निर्णय की जमकर आलोचना हुई थी। नाराजगी जताते हुए प्रदेश के आम जनमानस ने इस बहाने उत्तराखण्ड के लोकपर्वों हरेला, इगास आदि पर छुट्टी की मांग तत्कालीन मुख्यमंत्री तिवारी से की थी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोकपर्व हरेला पर सार्वजनिक अवकाश का फैसला त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने पिछले वर्ष 2020 में लिया था। तब 16 जुलाई को हरेला पर सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी...

0
नई दिल्ली। जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 को 10 मार्च 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद, सुधार से संबंधित समझौता...

भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से 50ः बिजली का लक्ष्य पांच साल पहले हासिल कियारू...

0
नई दिल्ली। भारत ने पांच साल पहले ही गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 50 प्रतिशत बिजली प्राप्त करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। केंद्रीय...

ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी छात्रों के लिए 242 करोड़ रुपये से अधिक की राशि...

0
नई दिल्ली। सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग-ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-ईबीसी और गैर-अधिसूचित घुमंतू तथा अर्ध-घुमंतू जनजातियों-डीएनटी से आने वाले विद्यार्थियों के लिए...

सांसद ने सराहा विभागों का कार्य, बेहतर समन्वय से योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश

0
देहरादून। सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)...

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विविध क्षेत्रों में उपयोग पर आयोजित हुआ सार्थक विमर्श

0
देहरादून। तेलंगाना लोक भवन में “विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग” विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल...