32 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

धामी सरकार के नेतृत्व से जगी युवाओं की उम्मीद, दिसंबर में हज़ारों पदों पर भर्ती परीक्षा

सिर्फ़ वादे नहीं, धरातल पर काम कर रही है धामी सरकार

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की राह देख रहे युवाओं का सपना साकार होता नज़र आ रहा है। प्रदेश में सरकारी भर्तियों के नाम पर हीला-हवाली नहीं बल्कि पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। जी हाँ धामी सरकार में लंबे समय बाद हज़ारों पदों पर ना सिर्फ़ भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई बल्कि उन तमाम पदों पर परीक्षा की तिथि भी तय की जा चुकी हैं। युवा मुख्यमंत्री धामी प्रदेश के युवाओं की परेशानी बखूबी समझते हैं यहीं कारण है कि बीते तीन मार्च से ही लगातार भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी आई है।

युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण के पहले ही दिन नए मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक में 20 हज़ार से ज़्यादा सरकारी पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित किया था जिसके फलस्वरूप वर्तमान में 17 हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पहलेदिन ही स्पष्ट निर्देश दे दिए थे कि बेवजह हीला-हवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यही कारण है कि तमाम विभागों में समयबद्ध तरीक़े से भर्ती प्रकिया संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश के बाद गुरुवार को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय विभिन्न 854 रिक्त पदों भर्ती परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्रों का चिन्हिकरण कर लिया गया है। इस परीक्षा प्रदेश के 2 लाख 16 हज़ार 519 अभ्यर्थी शामिल होंगे, यह परीक्षा अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा है। आयोग द्वारा आगामी 04 और 05 दिसम्बर, 2021 को दो दिन में तीन शिफ़्ट में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बार बात इस बात का बार बार ज़िक्र करते रहे हैं “कि जिन पदों पर विज्ञप्ति जारी होगी उन पदों पर तय समय सीमा के साथ भर्ती प्रक्रिया भी सम्पन्न होगी”। यही कारण है कि धामी सरकार सिर्फ़ वादे नहीं बल्कि धरातल पर काम कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...