35.2 C
Dehradun
Friday, April 17, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इस मेडिकल कॉलेज में निकली भर्तियां, करीब एक लाख तक की सैलेरी, वॉक इन इंटरव्यू से होगा चयन

हल्द्वानी: शहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्तियां होने जा रही है। ये भर्तियां जूनियर व सीनियर प्रोफेसरों के लिए है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज प्रशासन की ओर से 24 विभागों के 106 पदों पर नियुक्तियां निकाली है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण जोशी ने बताया कि वाक इन इंटरव्यू के जरिए नियुक्ति की जाएगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा 27 नवंबर को प्राचार्य कार्यालय में 11:00 बजे से इंटरव्यू शुरू किए जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज के अलग-अलग विभागों में 76 असिस्टेंट प्रोफेसर 3 एसोसिएट प्रोफेसर और 10 प्रोफेसर नियुक्त होगी। सबसे ज्यादा 11 असिस्टेंट प्रोफेसर जनरल मेडिसिन और 9 असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जरी विभाग में किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज की रेडियोलॉजी विभाग में केवल एक प्रोफ़ेसर सेवा दे रहे हैं। इस विभाग में अल्ट्रासाउंड से लेकर तमाम कार्यों के लिए यहां दो एसोसिएट प्रोफेसर और 4 असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है ।

न्यूरो सर्जरी में एक प्रोफेसर, नेफ्रोलॉजी में एक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व एक असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किया जाएगा। कार्डियोलॉजी विभाग के लिए एक प्रोफेसर, एक सीनियर एसोसिएट प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर की जरूरत है तथा यूरोलॉजी विभाग में एक प्रोफेसर एक एसोसिएट प्रोफेसर और प्लास्टिक सर्जरी में एक प्रोफेसर को नियुक्त किया जाएगा। वेतन की बात करें तो प्रोफ़ेसर को प्रतिमाह ₹143000 एसोसिएट प्रोफेसर को ₹123000 और असिस्टेंट प्रोफेसर को ₹95000 प्रति माह वेतन मिलेगा और यह नियुक्ति संविदा पर 1 साल के लिए की जा रही है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रोफेसरों को 3 साल तक के लिए आगे कार्य पर बढ़ाया जा सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

परिसीमन के बाद किसी भी क्षेत्र की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगीः गृह मंत्री...

0
नई दिल्ली। लोकसभा में आज महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयक विचार और पारित करने के लिए पेश किए गए। इनमें...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति सुचारू, सरकार ने स्थिति नियंत्रण में बताई

0
नई दिल्ली। सरकार, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच प्रमुख क्षेत्रों में तैयारियां और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रखे हुए...

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण नारी शक्ति का अधिकार : प्रधानमंत्री...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश की पचास प्रतिशत आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए।...

समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय मंत्री ने की समीक्षा

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने...

राज्यपाल ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक...