27.5 C
Dehradun
Sunday, April 19, 2026


spot_img

प्रोफ़ेसर संजय जसोला बने मिली डीम्ड यूनिवर्सिटी के डीजी, हिल यूनिवर्सिटी नए वीसी बने जे. कुमार

तीन बार हिल यूनिवर्सिटी के वीसी रहे डॉ संजय जसोला को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में महानिदेशक बनाया गया है। जबकि पंतनगर यूनिवर्सिटी के वीसी रहे डॉ जे. कुमार ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। लगातार
पंतनगर विश्वविद्यालय में साढ़े तीन दशक से अधिक समय तक डीन, कुलसचिव और फिर कार्यकारी कुलपति रहे डॉ जे कुमार ने आज नये वीसी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रख्यात शिक्षाविद डॉ जे कुमार के नाम दस पेटेंट दर्ज हैं और राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में उनके 120 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। आज शाम यूनिवर्सिटी कैम्पस में आयोजित समारोह में निवर्तमान कुलपति डॉ जसोला को फ़ैकल्टीज़ ने उनके कार्यकाल के अनुभव और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर डॉ जसोला ने मलेशिया, यूरोप, सिंगापुर समेत तमाम देशों के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष व चांसलर डॉ कमल घनशाला ने उन्हें केंद्र सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठान से कुलपति पद पर यहां लाकर बहुत सारी चुनौतियों के लिए उन पर विश्वास व्यक्त करने के साथ ही लगातार सधे हुए मार्गदर्शन से आगे बढ़ने की राह दिखाई। उनकी कामयाबी का श्रेय डॉ. घनशाला को जाता है।


वक्ताओं ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी को शिक्षा की क्वालिटी, नये शोधों और प्लेसमेंट में मिली कामयाबियों के लिए डॉ. संजय जसोला की कुशलता और डॉ. घनशाला के नेतृत्व की मुक्त कंठ से सराहना की। समारोह में नये कुलपति डॉ जे कुमार ने डॉ संजय जसोला को शिक्षकों की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। समारोह को प्रो-वाइस चांसलर डॉ ज्योति छाबड़ा, कुलसचिव कैप्टन हिमांशु धूलिया, निदेशक इंफ्रा. डॉ सुभाष गुप्ता, निदेशक फार्मेसी डॉ नरदेव सिंह, डीन डॉ विजय गुप्ता, डीन रिसर्च डॉ राजेश उपाध्याय, एचओडी सीएस डॉ नवीन गर्ग, एचओडी मैथ्स डॉ नीरज धीमान, एचओडी पीडीपी पी ए आनंद, एचओडी मास कॉम विक्रम रौतेला, डॉ महेश मनचंदा, डॉ अमित मिश्रा, डॉ हिमांशु करगेती, नितिन राठौर ने भी संबोधित किया। संचालन डीन मैनेजमेंट डॉ विशाल सागर ने किया। हल्द्वानी कैम्पस के निदेशक डॉ मनीष बिष्ट और भीमताल कैम्पस के निदेशक डॉ मनोज लोहनी ने इस समारोह में ऑनलाइन भागीदारी की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रीलंका में भारतीय समुदाय के लिए प्रवासी नागरिक योजना को छठी पीढ़ी तक बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई...

दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जाए म्युंग तीन दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली...

0
नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली जाए म्युंग तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे। राष्‍ट्रपति ली की यह पहली भारत...

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से अधिक कारीगरों को एआई से प्रशिक्षित किया...

0
नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्‍तर्गत 2,500 से अधिक लाभार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपकरणों के माध्‍यम...

53.5 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति; 39,000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लौटाए

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा कि घरेलू एल पी जी सिलेंडर की आपूर्ति बुकिंग की तुलना में सामान्‍य है। कल 53.50 लाख से...

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली

0
रुद्रप्रयाग। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से विधिवत पूजा-अर्चना...