37.8 C
Dehradun
Saturday, June 27, 2026


spot_img

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे उत्तराखंड, जानिए पूरा कार्यक्रम

देहरादून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द रविवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे तीर्थनगरी ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन और धर्मनगरी हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।

रामनाथ कोविन्द परमार्थ निकेतन आने वाले दूसरे राष्ट्रपति होंगे। वर्ष 1953-54 में प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद के अभिनन्दन का सौभाग्य मिला था। बता दें कि राष्ट्रपति रविवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन और हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार को वह हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय जाएंगे। राष्ट्रपति के संभावित कार्यक्रम को लेकर देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जनपद का प्रशासन और पुलिस महकमा मुस्तैद है।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम

28 नवंबर रविवार

दिल्ली से प्रस्थान कर प्रात: 10:30 बजे हेलीकाप्टर से पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार पहुंचेंगे

शाम 3:55 बजे एम्स ऋषिकेश में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे,एम्स ऋषिकेश से सड़क मार्ग के जरिये शाम 4:30 बजे परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम पहुंचेंगे

शाम 5:00 बजे परमार्थ घाट पर गंगा आरती और रात्रि प्रवास परमार्थ आश्रम में करेंगे।

29 नवंबर सोमवार

परमार्थ निकेतन से सुबह 10:30 बजे सड़क मार्ग के जरिये रवानगी

सुबह 11:00 एम्स हेलीपैड यहां से हेलीकाप्टर के जरिये रायवाला छावनी हेलीपैड पर पहुंचेंगे

सुबह 11:15 बजे रायवाला छावनी से देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार सड़क मार्ग से पहुंचेंगे। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के पश्चात सड़क मार्ग से रायवाला छावनी पहुंचेंगे। रायवाला छावनी हेलीपैड से राष्ट्रपति भवन दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों...

0
हरिद्वार/देहरादून।  देश भर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...

राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात

0
देहरादून। राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार...

चुनौतियों का समाधान खोजने में कृषि वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्णः शिवराज सिंह

0
पंतनगर/देहरादून। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी ने किया खेत बचाओ अभियान का...

0
रुद्रपुर/देहरादून। गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे सेशेल्स के राजकीय दौरे पर

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 से 29 तारीख तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस...