18.2 C
Dehradun
Tuesday, February 4, 2025

उत्तराखंड: कांगो से आया युवक,स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

रुद्रपुर: कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। साउथ अफ्रीका के देशों में फैले कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रानसे दुनियाभर में अफरातफरी मची हुई है। जिसको लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है।

अफ्रीकी देशों से लौटने वाले देशों से आइसोलेट करने के निर्देश हैं। अफ्रीका के कांगों प्रांत से लौटे ऊधमसिंहनगर दिनेशपुर निवासी युवक को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। उसकी ट्रूनेट और एंटीजन जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब आरटीपीसीआर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के लोगों के साथ उसके संपर्क में आए लोगों का भी कोविड टेस्‍ट कराया गया है। फिलहाल उसे आइसोलेट रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि सीएमओ अल्मोड़ा की तरफ से जानकारी दी गयी थी कि मूलरूप से हवालबाग ब्लॉक के छानागोलू गांव निवासी 25 वर्षीय युवक बीते 25 नवंबर को कांगो से आया है। वह ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में रह रहा है।

जानकारी मिलते ही बीती शनिवार की रात ही टीम ने दिनेशपुर से युवक और उसके माता-पिता-भाई और भाभी की कोविड जांच ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रात में ही सभी को घर वापस भेज दिया गया। उन्हें आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_img

Related Articles

spot_img

Latest Articles

आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा कर रहा बीआईएसः सीएम

0
देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में मानक कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्निवल...

सीएम ने राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं...

‘बाजार तय करता है रुपये की कीमत, नहीं आई गिरावट’: केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण

0
नई दिल्ली। भारतीय रुपये की कीमत बाजार तय करता है और इसके मूल्य में कोई गिरावट नहीं हुई है। यह एक तय विनिमय दर...

पीएम मोदी ने इंडो अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी मिलने पर दी बधाई,...

0
देहरादून। भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भारतीय अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने ग्रैमी मिलने पर कहा कि...

सोनिया गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस; राष्ट्रपति पर विवादित...

0
नई दिल्ली: भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तरफ से 'सर्वोच्च पद की गरिमा को कम करने के उद्देश्य...