15.1 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड में सेल्फी का कहर, दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

उधमसिंह नगर : उत्तराखंड में सेल्फी का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। युवा पीढ़ी के नौजवानों में सेल्फी और रील्स बनाने का शौक सातवें आसमान पर छाया है। एक बार फिर से उत्तराखंड में सेल्फी का कहर देखने को मिला।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अल्मोड़ा के निवासी बताए जा रहे है। बता दें कि शुक्रवार रात रुद्रपुर में शांति विहार रेलवे ट्रेक के पास देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। इससे दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार से दोनों युवक ट्रेक पर सेल्फी ले रहे थे। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और दूर जा गिरे। दोनों की मौत हो गई। दोनों में से एक युवक महिला कांस्टेबल का भाई था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की पहचान कराई।  31वी वाहिनी में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने मृतकों की पहचान अपने भाई 35 साल के लोकेश लोहनी पुत्र दिनेश चंद्र लोहनी निवासी एडम स्कूल के पास अल्मोड़ा और दूसरे की पहचान 25 साल के मनीष कुमार पुत्र कृपाल राम निवासी सरकार की आली जल निगम कॉलोनी अल्मोड़ा निवासी के रूप में की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और परिजनों को सुपुर्द किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...