24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

वन विभाग में फिर बड़ी कारवाई, DFO लैंसडाउन हटाए गए, ये है मामला

देहरादून: उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने यहां मालन व सुखरो नदियों में हो रहे अवैध खनन के लिए कथित रूप से जिम्मेदार लैंसडाउन के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से प्रदेश वन मुख्यालय से संबद्ध करने के आदेश दिए।

वन क्षेत्र में पड़ने वाली कोटद्वार की दोनों नदियों में लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे वन मंत्री रावत ने स्वीकार किया कि नदियों में ‘चैनलाइजेशन’ के नाम पर नियमों को दरकिनार कर अवैध खनन किया गया।

उन्होंने बताया कि नदियों में लगातार अवैध खनन की शिकायतों को डीएफओ दीपक सिंह हमेशा नकराते रहे लेकिन प्राथमिकी जांच में ये शिकायतें सही पायी गयीं। रावत ने कहा कि जब उन्होंने खुद नदियों का निरीक्षण किया तो पाया कि नदियों में अवैध खनन हुआ है और जगह-जगह गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि नियमानुसार खनन में निकलने वाले बडे़ पत्थरों तथा अन्य सामग्री को नदी के किनारे ही लगाया जाता है जिससे नदी अपना रास्ता न बदले और किनारे रहने वाले लोगों को कोई खतरा न हो। उन्होंने कहा कि इन बातों का संज्ञान लेते हुए डीएफओ को मुख्यालय से संबद्ध करने के आदेश दिए गए।

रावत ने कहा कि अवैध खनन मामले की जांच की जाएगी और अगर सिंह दोषी पाए गए तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीएफओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विगत तीन महीनों में अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे 55 ट्रैक्टर विभाग द्वारा जब्त किए गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...