16.2 C
Dehradun
Tuesday, November 24, 2026


spot_img

उत्तराखंड में सर्द मौसम बीच चढ़ा सियासी पारा, हरीश रावत की यूकेडी से लंबी बातचीत

देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है, वैसे वैसे चुनावी मौहोल गरमा रहा है। वही आज पूर्व सीएम हरीश रावत की पोस्ट के बाद कांग्रेस के भीतर हड़कंप जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के नेताओं की हरदा से मुलाकात के राजनीतिक हलकों में मायने निकाले जा रहे हैं।

बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने फेसबुक पर आज एक पोस्ट के जरिए इशारों में कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद यादव की भूमिका पर सवाल उठाए। वही सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में यादव के बीजेपी के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया और हाइकमान से भी इस मामले का संज्ञान लेने की बात कही।

वही यूकेडी के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी और पूर्व विधायक पुष्पोश त्रिपाठी अपने कुछ साथियों के साथ हरदा से उनके आवास पर मिलने पंहुचे। वहीं सवाल निकल रहे हैं कि क्या यूकेडी हरीश रावत से कुछ मसलों पर प्री इलेक्शन ही बात कर लेना चाहती है… फिलहाल हरीश रावत ने अपनी इंटरनेट पोस्ट में यूकेडी नेताओं से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट ही बताया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...