26 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे खोह नदी में समाया

पौड़ी: राष्ट्रीय राजमार्ग-534 कोटद्वार और दुगड्डा के बीच बंद हो गया है। अचानक हुई लैंड स्लाइड के कारण मार्ग बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि मार्ग रात करीब बारह बजे बंद हुआ है। राजमार्ग का 50 मीटर हिस्सा खोह नदी में समा गया।

मार्ग बंद होने से पौड़ी, श्रीनगर, बद्रीनाथ, लैंसडाउन का संपर्क कोटद्वार से टूट गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी यातायात को बहाल कराने के लिए जुटे हुए हैं। मलबे को हटाने और रास्ता बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। कोटद्वार से दुगड्डा 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

वही मार्ग अवरुद्ध होने के कारण लोगों को कोटद्वार पुलिंडर मार्ग से रामड़ी के रास्ते दुगड्डा के लिए आना-जाना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट के सहायक अभियंता मनोज रावत ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य पहले से चल रहा था। बीते देर रात अचानक सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी नदी में समा गया। मार्ग को खोलने का प्रयास जारी है। देर शाम तक मार्ग पर यातायात सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...