24.2 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

युवा मुख्यमंत्री धामी दिखने में ही नहीं बल्कि काम में भी स्मार्ट: गडकरी

खटीमा: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के खटीमा में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की समापन रैली में प्रतिभाग किया। उन्होंने यहां पर सीएम धामी की प्रशंसा करते हुए उप्र, उत्तराखंड की कई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में पहुचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई सड़कों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी- काठगोदाम- लालकुआं के बीच 2400 करोड़ की लागत से बाईपास बनेगा। एक साल के भीतर लोग कैलास मानसरोवर सड़क मार्ग से जाएंगे। दो साल के अंदर दिल्ली से देहरादून दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। गडकरी ने खटीमा में रिंग रोड को भारतमाला प्रोजेक्ट में शामिल करने की और पीलीभीत- टनकपुर रोड पर बाईपास बनाने की भी घोषणा की।

इसका श्रेय किसी और को नही बल्कि उत्तराखंड की जनता को जाता है। युवा मुख्यमंत्री धामी दिखने में ही नही बल्कि काम में भी स्मार्ट हैं। आने वाले समय में गाड़ियां इथेनाल से चलेंगी।गाड़ियों की स्पीड बढ़ाने पर भी काम हो रहा है। गडकरी ने कहा कि अब कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए चीन, नेपाल व सिक्किम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएम साहब आपके यहां से सीधे यात्रा की जा सकेगी।

खटीमा सीएम धामी का क्षेत्र पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण आने वाले समय में यह क्षेत्र विश्व के मानचित्र पर चमकने वाला है। कैलाश मानसरोवर जाने वाले श्रद्धालु इसी रास्ते से जाते हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले एक साल के अंदर आप कैलास मान सरोवर तक रोड से जाएंगे यह वचन और विश्वास दिलाने के लिए मैं यहां आया हूं। सीएम ने बड़ी अपेक्षा से मुझे अपने गृह जिले में बुलाया है तो मैं भी तैयारी से आया हूं उन्हें निराश नहीं करूंगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने योजना के...

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण-वी.बी जी राम जी गारंटी अधिनियम 2025 आज से पूरे देश में लागू हो गया है।...

सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एन.एच-148एई के लिए 6 लेन...

सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

0
नई दिल्ली। सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने...

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0
देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए...

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से...