35.2 C
Dehradun
Thursday, April 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सहित 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, ये है पूरा मामला

देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिन आचार संहिता उलंघन मामले में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ गोपेश्वर थाने में FIR दर्ज हुई है. जिसमें BJP के चमोली जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट  समेत 11 अन्य लोगों के खिलाफ के नाम भी शामिल हैं. वहीं, चुनाव आयोग द्वारा गठित उड़न दस्ते की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी कार्यालय गोपेश्वर में बिना अनुमति बैठक के दौरान उड़न दस्ते की टीम के प्रभारी गोपेश्वर प्रभारी कमल भारती ने धारा 188 के उल्लंघन का जिक्र किया था. भारती द्वारा दिए गए नामों के आधार पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और चमोली बीजेपी जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट समेत 11 लोगों के खिलाफ धारा 188 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को उड़न दस्ते टीम की प्रभारी कमल भारती ने बताया कि बीते गुरुवार को बीजेपी कार्यालय में नारेबाजी हो रही थी. वहां पार्टी की बैठक भी आयोजित की गई. जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी. जिसके बाद ये कदम उठाया गया है. बता दें कि बीते गुरुवार को बीजेपी कार्यालय में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र और विजन डॉक्यूमेंट को लेकर जनता से पत्र पेटी में सुझाव लेने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. हालांकि इस मामले में कांग्रेस संगठन ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

0
चमोली/देहरादूनः भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ...

सरकार गेमिंग नियम 2026 को अधिसूचित किया, यह पहली मई से प्रभावी होगा

0
नई दिल्ली। सरकार ने आज ऑनलाइन गेमिंग के प्रचार और विनियमन संबंधी नियम-2026 अधिसूचित किए हैं, जो पहली मई से लागू होंगे। इन नियमों...

एयर चाइना ने बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कीं

0
नई दिल्ली। एयर चाइना ने आधिकारिक तौर पर कल से बीजिंग और दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। भारत...

यमुना प्रदूषण मामले में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने कई एजेंसियों को नोटिस जारी किए

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर कई एजेंसियों को नोटिस जारी किए हैं। न्‍यायाधिकरण ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा...

मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की

0
चमोली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न...