27.6 C
Dehradun
Friday, March 6, 2026


spot_img

सावधान: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल लोगों को बारिश और बर्फबारी से तो निजात मिल गई है, लेकिन अगले कुछ दिन कोहरा और पाला पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कोहरे और धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में पिछले दो दिनों से जबरदस्त कोहरा देखने को मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार की सुबह राजधानी दून व आसपास के इलाकों में जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की पूरी संभावना है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। आशिक बादल छाए रहेंगे। कोहरा पड़ने की संभावना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

0
टिहरी/देहरादून। पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ...

नेपाल के आम चुनाव में 60% मतदान; 6500+ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद

0
काठमांडो: पड़ोसी देश नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान किया गया। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन...

UN ने कहा- खाड़ी क्षेत्र में 35 हजार लोग फंसे, ईरान में 1230 पहुंचा...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति...

असम में वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब, कार्बी आंगलोंग में खोज अभियान...

0
गुवाहाटी: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान रडार से कट गया। चोखिहोला इलाके के बाद से विमान...

राष्ट्रपति ने बिहार समेत नौ प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले

0
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में...