27.3 C
Dehradun
Friday, May 22, 2026


spot_img

हरक बोले 40 से ज़्यादा सीट के साथ प्रदेश में कांग्रेस बना रही सरकार

भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल से भी उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। भाजपा से हटाने के बाद हरक सिंह रावत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है हरक रावत ने एक निजी टीवी चैनल में बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि भाजपा ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। साथ उन्होंने कहा है कि इस बार कांग्रेस 40 सीट के साथ प्रदेश में सरकार बना रही है, उन्होंने कहा कि मैं लगातार इस बात को पार्टी के अंदर बोलता रहा कि इस बार भाजपा की सरकार नहीं आने वाले है, प्रदेश भर में आम लोग भाजपा की सरकार से बहुत ज्यादा परेशान हैं लेकिन मैंने कभी भी यह नहीं सोचा कि मैं बीजेपी को छोड़कर किसी और दल में चला जाऊं हां कभी-कभी मजाक में जरूर यह बात कही लेकिन दिल से कभी मैंने भाजपा को छोड़ने की बात नहीं कही।

आगे उन्होंने कहा कि भाजपा ने फर्जी खबरों के आधार पर मुझे बाहर निकाला मैं ईमानदारी से काम कर रहा था।जब उनसे कांग्रेस में जाने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि अभी मैंने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है लेकिन गणेश गोदियाल से मेरी लगातार बात हो रही है इसके साथ उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है युवा आम लोग कर्मचारी सभी कांग्रेस को वोट दे रहे हैं।

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि मुझे 5 साल तक काम नहीं करने दिया गया और मैं इस बात से बहुत नाराज था।
मैं परिवारवाद के खिलाफ हूं लेकिन मेरी बहू को टिकट मैंने जरूर मांगा था साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर कहा कि मुझे मुख्यमंत्री से बहुत सहयोग मिला।हरक सिंह रावत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि न जाने कैसे यह इतना बड़ा देश चला रहे हैं इनके पास इंटेलिजेंस है सीबीआई है सब कुछ है पूरा तंत्र इनके पास है और एक झूठी खबर में इन्होंने मुझे पार्टी से निकाल दिया। हरक सिंह रावत आज 12 बजे दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे हैं

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अन्तर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग की मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत कुल 06...

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियांः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत...

मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, साढ़े चार साल में 33...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत विभिन्न...

तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक...

0
नई दिल्ली।  तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई करने का विश्‍व...

वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन ऐप और शतायु डैशबोर्ड का शुभारंभ करेगा सामाजिक न्याय...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सुव्यवस्थित देखभाल अर्थव्यवस्था के निर्माण पर कल एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्रालय ने बताया है कि...