24.2 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

इंडिगो ने 3-5 दिसंबर की रद्द उड़ानों का किया पूरा रिफंड, ट्रैवल वाउचर भी दिए

नई दिल्ली। घरेलू विमान सेवा इंडिगो ने 3 से 5 दिसंबर के बीच रद्द हुई सभी उड़ानों के लिए प्रभावित यात्रियों का रिफंड पूरी तरह से प्रक्रिया कर दिया है, यह जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को दी। डीजीसीए ने कहा कि वह लगातार इंडिगो के साथ यात्रियों को रिफंड और मुआवजा देने के संबंध में संपर्क में है। डीजीसीए के अनुसार, इंडिगो ने सभी रद्द उड़ानों के लिए रिफंड मूल भुगतान स्रोत पर भेज दिया है।
इसके अतिरिक्त, प्रभावित यात्रियों के लिए जेस्चर ऑफ केयर योजना के तहत दो 5,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर भी दिए जा रहे हैं, जिनकी वैधता 12 महीने की होगी। डीजीसीए नियमों के अनुसार, विमानन कंपनियों को उड़ानों रद्द होने, देरी या बोर्डिंग रोकने की स्थिति में यात्रियों को सुविधाएं और मुआवजा देना अनिवार्य है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यात्रियों ने अभी भी रिफंड न मिलने की शिकायतें दर्ज कराई हैं। एक यात्री ने लिखा 10 दिन पहले रिफंड के लिए सबमिशन किया, लेकिन अभी तक पैसे नहीं आए।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने 9 दिसंबर को संसद में बताया था कि इंडिगो को यात्रियों को जल्दी रिफंड जारी करने का आदेश दिया गया था और 750 करोड़ रुपये से अधिक राशि यात्रियों तक पहुंच चुकी है। इस बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द होने की घटनाओं की जांच के लिए डीजीसीए ने संयुक्त निदेशक जनरल संजय के. ब्रहमाने की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बनाई थी। समिति ने 27 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट जमा की थी। मंत्री राममोहन नायडू ने कहा हम इस स्थिति को हल्के में नहीं ले रहे हैं। जांच जारी है और सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।
मुंबई से क्राबी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तीन घंटे से अधिक की देरी होने से चालक दल के सदस्यों और यात्रियों के बीच तीखी बहस हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इसमें यात्री चालक दल के सदस्यों पर गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि फ्लाइट में देरी को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं, इंडिगो ने शुक्रवार को कहा, दो यात्रियों ने गलत बर्ताव किया। क्राबी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई1085 शुरू में मुंबई से लेट हुई। इसकी कई वजहें जैसे आने वाले एयरक्राफ्ट का देर से आना, एयर ट्रैफिक जाम रही । फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6ई1085 सुबह 4.05 बजे मुंबई से रवाना होनी थी, लेकिन यह सुबह 7.45 बजे रवाना हुई। बता दें कि बीते साल दो दिसंबर से नौ दिसंबर के बीच देश भर में हर दिन इंडिगो की सैकडों फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं थी। इससे लाखों यात्री देश भर के हवाई अड्डों पर फंसे रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...