20.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

भाजपा- कांग्रेस के 22 बाग़ियों ने बिगाड़े चुनावी समीकरण, पढ़ें ख़ास रिपोर्ट

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस की विपक्षियों से चुनावी जंग से पहले अपने ही राह में रोड़ा बन गए हैं। यह इसलिए क्योंकि दोनों ही पार्टियों के बागी पार्टियों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के 22 बागियों ने दोनों दलों के पसीने छुड़ा दिए हैं। इधर डैमेज कंट्रोल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में अपने बड़े नेताओं को बागियों को मनाने की ज़िम्मेदारी सौंपी थी।

लेकिन इसमें दोनों पार्टियों को पूरी सरलता हाथ नहीं लगी। प्रदेश भर में 20 में से भाजपा के सिर्फ 5 बागी ही मान पाए। इधर कांग्रेस के 15 बागियों में से 8 बागीयों को मनाने में कांग्रेस कामयाब हुई है। भाजपा को खासकर धनोल्टी घनसाली,कर्णप्रयाग ,कोटद्वार ,रुद्रपुर ,भीमताल तो वहीं कांग्रेस को लाल कुआं, रुद्रप्रयाग ,यमुनोत्री और घनसाली विधानसभाओं में बागियों के वजह से मुश्किलों का सामना चुनावों में करना पड़ सकता है ।

भाजपा के बागियों में डोईवाला सीट से जितेंद्र नेगी, धर्मपुर से वीर सिंह पवार, देहरादून कैंट से दिनेश रावत ,धनोल्टी से महावीर रांगड़ ,घनसाली से दर्शन लाल, कोटद्वार से धीरेंद्र सिंह चौहान, कर्णप्रयाग से टीका प्रसाद मैखुरी ,रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा से अजय तिवारी ,रानीखेत से दीपक करगेती ,लाल कुआं से पवन चौहान और कुंदन मेहता, भीमताल से लाखन सिंह नेगी और मनोज शाह ,तो रुड़की से नितिन शर्मा है

कांग्रेस के बागीयों में घनसाली से भीम लाल आर्य ,यमुनोत्री से संजय डोभाल ,रुद्रप्रयाग से मातबर सिंह कंडारी, लाल कुआं से संध्या डालाकोटी, बागेश्वर से बाल कृष्ण और भैरव नाथ व रामनगर से संजय नेगी शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...